फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सुल्तानपीर रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। शातिर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला सफदरगंज निवासी फरहान वारसी की सुल्तानपीर रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान के अंदर रखा करीब डेढ़ क्विंटल लोहा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि चोर कैमरे सहित पूरा सिस्टम उखाड़ ले गए।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही माल की बरामदगी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें