फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाए रखना बड़ी चुनौती

Sun, 02 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सम्मानित करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ओडीएफ अभियान में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधानों, स्वच्छता दूतों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। सम्मानित हुए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिले में 40 से अधिक ग्राम पंचायतों को अधिकारियों व ग्राम प्रधानों एवं स्वच्छता दूतों के सहयोग से ओडीएफ करा लिया गया है। ओडीएफ हो चुकी ग्राम पंचायतों में प्रधानों की अब असल चुनौती है। छह माह तक लगातार मानीटरिंग करनी होगी। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने कहा कि ओडीएफ के लिए जिले में चल रहे प्रयास से हम सभी ने काफी सफलता हासिल कर ली है। इस गति को इसी तरह बनाए रखे।

ताकि दिसंबर तक हर हाल में समस्त ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करा लिया जाए।  स्वच्छता दूत मंजू यादव, रीता दीक्षित, गजेंद्र, सुभाष, अजीत कुमार, रफी अहमद, अतर कली, मिथलेश, नवीन चंद्र, गौतम, आलोक, सत्यभामा को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान रामप्रकाश, दिलीप कुमार, गोपाल, बीना, सर्वेश कुमार, मलिखान सिंह, प्रेमनरायन, मैनावती, राम कटोरी, अशोक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीपीआरओ जेके केसरवानी, डीपीसी वरुण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें