फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने सरकार को कोसा

Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स ने लगातार तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करके प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स जिलाध्यक्ष राम महेश वर्मा, जनपद सचिव मकरंद सिंह यादव, मीडिया प्रभारी सुनील आनंद की अगुवाई में जलनिगम निर्माण खंड कार्यालय में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए है। आश्वासन देने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं कर रही, पर अब आरपार की लड़ाई होगी। इंजीनियर ग्रेड पे 4800 लेकर ही रहेंगे। इस मौके पर इंजीनियर अमर वर्मा, अनुराग गोयल, राहुल यादव, अंजनी गौतम, आदर्श बाबू, दीपक कुशवाहा, केपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें