तिर्वा। गोशाला में गोवंशों को हरा नहीं सूखा चारा मिल रहा है। नायब तहसीलदार के निरीक्षण में यह बात सामने आई। उन्होंने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
मंगलवार को नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा ने फुलवारी गांव में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। देखा कि गोवंश सूखा भूसा खा रहे थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए केयर टेकर को फटकार लगाई।
गोशाला में 31 गोवंश हैं। तहसीलदार ने बताया कि गोवंशों को सूखा चारा खिलाने की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेज दी गई है।