फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला के पास आठ गोवंशों के शव मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
गोरक्षा युवा सेना के जिलाध्यक्ष बृजभान सिंह यादव से पूछताछ करते सदर एसडीएम शैलेष कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। गोशाला के पास आठ गोवंशों के शव देखकर गोरक्षा युवा सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार पहुंच गए। पूछताछ के बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जसपुरापुर गोशाला के पास आठ गोवंशों के शव और कंकाल मिलने की जानकारी पर गोरक्षा युवा सेना के जिलाध्यक्ष बृजभान सिंह, संजीव कठेरिया, सतीश प्रजापति, मोहनलाल शर्मा, विनय कुशवाहा और ऋषि अवस्थी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। बृजभान सिंह ने गोशाला के टेकर पर भूसा और दाना न देने से गोवंशों की मौत होने का आरोप लगाया।
जानकारी पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंकाल और शव देखने के बाद गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 180 गोवंश मिले। इनमें से तीन गोवंश बीमार मिले। इनके उपचार के साथ गोशाला के बाहर कंकाल और शवों की जांच के सीवीओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें