फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भिंड में चेन स्नेचिंग में लूटा गया सोना, छिबरामऊ में गलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अलग-अलग थानों में बाइक सवार लुटेरों ने एक के बाद एक चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पकड़े गए लुटेरों के तार विशुनगढ़ क्षेत्र के एक गांव से जुड़े हुए हैं। भिंड पुलिस का दावा है कि लूटे गए जेवर छिबरामऊ में बेचे और गलाए गए। भिंड पुलिस डेढ़ माह के अंतराल में लूट के जेवर की जांच पड़ताल के लिए तीन बार छिबरामऊ कोतवाली में दस्तक दे चुकी है पर सराफ के न मिलने पर तीनों बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन


भिंड जिले के लहार क्षेत्र के सीओ शिव सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि मार्च से अब तक अलग-अलग थानों में चेन स्नेचिंग की कई वारदात हो चुकी हैं। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें तीन आरोपी विशुनगढ़ का रिंकी, ग्राम उस्मानपुर के मिंटू, राहुल व एक औरैया के अछल्दा का प्रदीप है। पूछताछ में इन आरोपियों ने लूट के जेवर छिबरामऊ के दो सराफा कारोबारियों के यहां बिक्री किए जाने की बात की पुष्टि की थी।
सीओ के अनुसार लुटेरों ने जो सराफ की दुकान बताई वह बंद मिली, पूछताछ के लिए संपर्क किया गया पर कई घंटे इंतजार के बाद कोतवाली नहीं पहुंचा। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि भिंड जिले की पुलिस कोतवाली आई थी। पूछताछ के लिए दो सराफा व्यवसायी को बुलाया गया था, लेकिन दोनों कोतवाली नहीं आए।
विज्ञापन


पहले भी आ चुकी है भिंड पुलिस

बता दें कि इससे पहले भिंड जनपद के ही महोना थाना के क्षेत्र दरोगा रोहित गुप्ता के नेतृत्व में चेन स्नेचिंग के मामले में 24 सितंबर की रात सराफ की तलाश में नगर में आई थी। तब भी पुलिस ने इन्हीं लुटेरों व सराफ का जिक्र किया था, लेकिन उस दिन भी सराफ कई बार संपर्क के बाद भी कोतवाली नहीं पहुंचा था। नौ अगस्त को छापे के लिए सिविल ड्रेस में मध्य प्रदेश पुलिस एक युवक की तलाश में आई थी। सौ शैया अस्पताल के पास गलती से सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी अनिल उर्फ सुनील को पकड़ लिया था। युवक ने हाथ में पकड़े टिफिन से पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया था, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ था। बाद में इस मामले में समझौता करा दिया गया था। बहरहाल भिंड पुलिस के लगातार छापों से लोग कयास लगा रहे है कि चेन स्नेचिंग की वारदातों में लूटे गए जेवर छिबरामऊ में गलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें