फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा जुए का स्थान, जुआरियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में घेराबंदी कर सरेआम घर के अंदर पकड़े गए जुए को पंचायत के बाद पुलिस ने एक पंचायत घर में जुआ होने की कहानी रच दी। इसके बाद सभी जुआरियो को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक मोहम्मद तौकीर ने गुरुवार शाम युसूफपुर भगवान मकरंदनगर में संजीव दुबे के मकान के पास घेराबंदी कर एक मकान में जुआ खेलते 13 लोगों को दबोच लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 75 हजार 200 रुपये बरामद किए। बताया जा रहा है कि जिस मकान में जुआ चल रहा था।
वहां नाल पर प्रति जुआरी से एक हजार रुपये लेकर रोजाना जुआ खिलाया जाता था। सत्ता पक्ष के नेताओं से लेकर कुछ असरदार लोगों के साथ करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों से पंचायत हुई। इसके बाद जुआ खिलाने व्यक्ति को बचाने के लिए उसके मकान की जगह पीछे बने पंचायत घर में पुलिस ने जुआ के साथ महामारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जमानत पर जुआरियों को छोड़ दिया। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस टीम ने जाकर जुआ पकड़ा है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें