फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से लाइन काट देने पर दो पक्षों में पथराव, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम में छदामीपुर्वा गांव में गुरुवार रात ट्रांसफार्मर से बिजली की लाइन काटने को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज और पथराव हो गया। इसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव के किसान अनुज कुमार के घर गुरुवार रात करीब नौ बजे बिजली चली गई। पड़ोसियों के घर बिजली आने पर उसने पूछताछ की तो बताया कि कुछ लोगों ने तार तोड़ दिया। इससे आक्रोशित होकर उसने ट्रांसफार्मर के पास पूरे गांव की बिजली काट दी। इसी बात को लेकर गांव के गोवर्धन के साथ विवाद होने लगा।
विवाद बढ़ने से दोनों पक्षों में गालीगलौज और पथराव होने लगा। इसमें अनुज कुमार की भाभी सवित्री देवी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और सवित्री को सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद मानसिंह पुत्र गोवर्धन ने अनुज कुमार, आलोक कुमार, हरिनारायण, मानसिंह, अमित कुमार खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, अनुज ने किशन, रोहित, पंकज, गोवर्धन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ अवैध असलहे लहराने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें