फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः दुल्हन ने दोगुनी उम्र का दुल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज) में दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। शाम तक चली पंचायत के बाद मायूस दूल्हा बरात लेकर लौट गया।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के अनंतपुर गांव में रहने वाले मनीष कुमार पुत्र राम विलास राजपूत की शादी तालग्राम के कलकत्तापुर्वा की 18 वर्षीय युवती से तय हुई थी। बुधवार देर शाम मनीष बरात लेकर कलकत्तापुर्वा पहुंचे। बरात में 30 लोग शामिल थे। फेरों के दौरान दूल्हे की उम्र दोगुनी देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी दुल्हन दोपहर तक फेरों के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। युवती नहीं मानी। गुरुवार शाम दूल्हा बगैर दुल्हन के लौट गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इससे कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें