छिबरामऊ सौ शय्या अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप है। अस्पताल के 16 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल केजीएमयू लखनऊ भिजवाए गए हैं।
आलमशाह का पुरवा का युवक दो जून को सौ शय्या अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के एक नंबर बेड पर भर्ती हुआ था। युवक को खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मामला संदिग्ध देख अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सहित अस्पताल में काम करने वाले 21 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
गुरुवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों के ग्रुुप बनाकर सैंपलिंग कराई जा रही है। मेडिकल स्टाफ के बाद सफाई व अन्य कर्मचारियों की जांच करवाई जाएगी।