फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा व्यापारी से लूट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पुलिस ने तिर्वा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर एवं अंतरजनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने मुर्गा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात को कबूला है। पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट की नकदी, मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को सौरिख-बिधूना रोड पर स्थित एक्सप्रेस वे अंडर पास से तिर्वा कोतवाली के बलनपुर गांव निवासी भारत गिहार पुत्र राज कपूर व साजन गिहार पुत्र सिकंदर को दबोचा। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 19 दिसंबर को कस्बा के सरोजनी नगर निवासी मुर्गा व्यापारी रिहान सिद्दीकी के साथ हुई लूट के 19 हजार की नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर कन्नौज, हरदोई जनपद के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें