फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खरौली गांव को शुद्ध पेयजल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड सौरिख की ग्राम खरौली में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को परियोजना का शुभारंभ किया गया। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने इस परियोजना का उद्घाटन करते हुए ग्रामीणों को शुद्ध और नियमित जलापूर्ति की सौगात दी। इस अवसर पर जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व को लेकर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जनमानस को जागरूक किया।
विज्ञापन

जीवीपीआर इंजीनियर्स संस्था द्वारा निर्मित इस पेयजल योजना के तहत ग्राम खरौली में नलकूप, 175 किलोलीटर क्षमता वाली टंकी, पाइपलाइन नेटवर्क और क्रियाशील नल जल संयोजन जैसे सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, ग्राम खरौली में अब नियमित और शुद्ध जलापूर्ति संभव हो गई है, जो ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत है।
विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि खरौली पेयजल योजना की सफलता जल जीवन मिशन के हर घर जल संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। इससे ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल की स्थाई सुविधा प्राप्त हुई है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी सौरिख मनोज कुमार पोरवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सचिन बाथम, ग्राम प्रधान सखौली पवन कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें