फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आधे गांव की एक माह से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। क्षेत्र के गांव चचियापुर में एक माह से आधे गांव की बिजली गुल होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को तालग्राम उपखंड पर भाकियू लोक शक्ति गुट की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



गांव के जसकरन, रामकिशोर, संतोष कुमार, रामसिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि आधे गांव की बिजली लाइनमैन ने एक माह पहले काट दी है। इससे घरेलू कामकाज, परीक्षा के समय बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता अपना बकाया बिल भी जमा कर चुके है। वहीं, भाकियू लोकशक्ति गुट के जिलाध्यक्ष हासिम अली ने बताया कि चचियापुर गांव की बिजली समस्या को लेकर छह फरवरी को उपखंड कार्यालय तालग्राम पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि बिल जमा न होने से गांव की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें