फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने के लिए तैयार नहीं, प्रेमी के साथ शादी पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। प्रेमी से मिलने के लिए अकेले साठ किलोमीटर की दूरी तय कर आई युवती देर रात तक दरवाजे पर डटी रही। बाद में किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस उसे थाने ले आई। यहां वह प्रेमी के साथ शादी रचाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। समाचार लिखे जाने तक कोई थाने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

इटावा जिले के एक गांव की युवती गुरुवार को साठ किलोमीटर की दूरी तय कर सकरावा चौकी के ग्राम नगला विशुना निवासी अनुज से मिलने के लिए पहुंच गई। युवती को देख प्रेमी अनुज घर में ताला लगाकर परिजनों सहित चला गया। युवती अनुज के इंतजार में देर रात तक घर के बाहर बैठी रही। बाद में प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी, सकरावा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार गांव पहुंचे। यह अनहोनी की आशंका से युवती को थाने ले आए। पुलिस के समझाने पर भी वह अपने घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। युवती का कहना था कि वह अपना घर छोड़कर आई है। वह प्रेमी से शादी रचाएगी। हालांकि दूसरे दिन भी युवक अपने परिजनों के साथ घर नहीं लौटा। उसके घर के बाहर ताला लटकता रहा।
पुलिस ने बताया कि इटावा के भरथना थाने में मामले की जानकारी दी गई है। यहां से पता लगा कि डेढ़ माह पहले युवती प्रेमी के साथ मथुरा चली गई थी। युवती के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस दोनों को ले आई। कोर्ट में युवती के बयान कराए गए थे। यहां उसने प्रेमी का पक्ष लिया। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर परिवार से कोई नहीं आएगा तो पुलिस अभिरक्षा में घर भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें