हसेरन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को खरगपुर बिलंदपुर के प्राथमिक विद्यालय में कोरोना जांच शिविर लगाया। टीम ने 82 लोगों के सैंपल लिए। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश निर्मल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को घर में रहने की हिदायत दी।
टीम ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय कोविड-19 के नियम का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। शिविर में 82 लोगों के सैंपल लिए गए। ग्रामीणों को खांसी, जुकाम व बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श से दवाओं का सेवन करने की नसीहत दी गई।