फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंत्री ने कन्नौज जनपद को लिया गोद

Sun, 10 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में सभी ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कन्नौज जनपद को गोद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षामित्र टीचर था, टीचर है और रहेगा। संघ ने सदैव शिक्षामित्रों की लड़ाई में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में शिक्षामित्रों के खिलाफ दायर याचिकाओं के खिलाफ अपना पक्ष रखा। इसमें प्रदेश सरकार के सहयोग से सफलता हासिल हुई।

कहा कि जिले की एकता प्रदेश के लिए एक मिशाल है। उन्होंने कन्नौज को गोद लेने की घोषणा की। इसके अलावा वह मृतक शिक्षामित्र बाबू सिंह के घर गए और परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक साथियों का लखनऊ में स्मारक बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के सीएम ने मृतक शिक्षामित्र परिवारों के आश्रित को नौकरी देने का वादा किया है। कहा कि वेतन व एरियर के नाम पर किसी को एक फूटी कौड़ी नहीं दी जाएगी। बिना किसी को कुछ दिए सभी को वेतन व एरियर मिलेगा। यदि कोई पैसा मांगे तो सूचना संगठन को दें, ताकि उनके खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई कराई जा सके।

कहा कि प्रदेश का हर शिक्षामित्र सरकार का सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, अखिलेश पाठक, आनंद चौहान, अनूप कटियार, कमलेश, मुकेश राजपूत, रजनी सिंह, अनुपम, अजय, रोहित, चंदन, महेंद्र, दिनेश, राजवीर, रिजवान, विनय, सुशील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें