फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गायत्री जयंती समारोह पांच हजार दीपों से जगमगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गायत्री जयंती समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को एसबीएस इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संगम देखने को मिला। गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां अर्पित कीं। समारोह के दौरान अरौल (कानपुर) निवासी सूर्यांश भट्ट का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया जबकि दो बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी वैदिक रीतिरिवाजों के साथ कराया गया।
विज्ञापन


नेपाल जोन प्रभारी डीपी सिंह ने कहा कि उपासना को परिवार सहित सामूहिक रूप से अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधना केवल कुछ समय की नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षण की प्रक्रिया है। मनुष्य को प्रतिदिन आराधना और आत्मचिंतन के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। सरोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही परिवार और समाज का निर्माण संभव है। जीवन को सुखी और शांतिमय बनाने के लिए श्रेष्ठ विचारों और आदर्शों को अपनाना जरूरी है।
उन्होंने विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। बदायूं से आई क्षेत्रीय समन्वयक शिवाम्बदा सिंह ने रक्षासूत्र का महत्व बताते हुए समाजहित में अंशदान और सत्कर्मों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का विशेष महत्व है और जहां से भी अच्छी सीख मिले, उसे ग्रहण करना चाहिए। इससे पहले सुबह 06:30 बजे ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के पिंकू श्रीवास्तव और सुनीष कुमार शर्मा सोनू भइया ने चौपाइयों का सस्वर गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सायंकाल आयोजित भव्य दीप यज्ञ समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। करीब 5000 दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। विभिन्न आकृतियों में सजाए गए दीपों और आकर्षक रंगोलियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म और संस्कारों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें