फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिला महिला अस्पताल में दिया तीन बच्चों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी उस समय दंग रह गए, जब एक गर्भवती ने तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो बेटियां और एक बेटा है। प्रसूता की बहन ने बताया कि पहले से ही दो बेटियां थी और बड़ी बहन ने बेटे की मन्नत मांगी थी, लेकिन अल्लाह ने बेटे के साथ दो बेटियां भी दे दीं।
विज्ञापन


शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी नाजमां की सात साल पहले दिल्ली के गांधी नगर के मोहसिन से शादी हुई थी। नाजमां की दो बेटियां हैं और उन्होंने बेटे की मन्नत मांगी थी। मोहसिन कुछ दिन पहले नाजमां को कन्नौज छोड़ गया था। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर नाजमा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 8:40 बजे डॉ. मनप्रीत कौर और उनकी टीम नाजमां को प्रसव कक्ष में ले गई। नर्स अनामिका और आशारानी की मदद से कुछ देर बाद नाजमा ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है।
सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि तीनों नवजात स्वस्थ हैं। हालांकि, एक बच्चे का वजन कुछ कम है, इसलिए उसे खास देखरेख में रखा गया है। बहन कहकशां ने बताया कि नाजमां की दो बेटियां हैं। इस बार उन्होंने बेटे की मन्नत मांगी थी। अल्लाह ने उनकी मुराद पूरी कर दी। परिवार में अब पांच बच्चे हो गए हैं। परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें