सौरिख। गैर प्रांत में नौकरी कर रहे दो युवकों के गांव पहुंचते ही हड़कंप मच गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने दोनों युवकों को परीक्षण के बाद क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। इसके बाद भी यह युवक खुलेआम गांव में घूम रहे हैं।
थानाक्षेत्र के चौकी सकराव के ग्राम किरायन में मंगलवार को सुबह राजस्थान के बीकानेर में नौकरी करने वाले दो युवक साइकिल से पहुंचे। दोनों के गांव पहुंचते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व स्वास्थ्य विभाग को दी। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण के बाद दोनों युवकों को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर दिया। क्वारंटीन वार्ड में रहने के बाद भी यह दोनों युवक गांव में ही खुलेआम घूम रहे हैं। गांव के लोगों द्वारा विरोध करने पर यह दोनों गाली गलौज करते हैं। गांव के लोगों ने एसडीएम गौरव शुक्ला से मामले की शिकायत की है।