फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की सबमर्सिबल से भारी मात्रा में शराब हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने डालूपुर गांव में पूर्व प्रधान के नलकूप की कोठरी से 335 क्वार्टर देसी शराब के अलावा ढक्कन, रैपर व केमिकल भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह व पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम डालूपुर में पूर्व प्रधान शत्रुघ्न सिंह की नलकूप की कोठरी में छापा मारा। पुलिस को यहां से 10 बोरियों में 335 क्वार्टर देसी शराब के अलावा ढक्कर, रैपर, शराब में प्रयुक्त किया जाने वाला केमिकल भी बरामद हुआ। मौके से कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने पूर्व प्रधान शत्रुघ्न सिंह, उल्लन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें