फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार डीएम व एसपी बन बेटियों ने फहराया तिरंगा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करतीं सांकेतिक अधिकारी डीएम अंशी व साथ में डीएम राकेश मिश्र, एडीएम गजें? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में इस बार गणतंत्र दिवस का उल्लास अलग ही रहा। इस बार मेधावी छात्राओं को सांकेतिक अधिकारी बनाकर ध्वजारोहण कराया गया। डीएम बनीं इंटर टॉपर अंशी ने कलक्ट्रेट और एसपी बनीं हाईस्कूल टॉपर चांदनी ने एसपी कार्यालय में तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन में परेड व सांस्कृतिक आयोजन हुए। यहां सांसद सुब्रत पाठक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी सरकारी इमारतों व ध्वजारोहण स्थलों को फूल और रंगोली से सजाया गया। तय समय पर सांकेतिक अधिकारी बनीं मेधावी छात्राएं आयोजन स्थल पर पहुंचीं। कागजी औपचारिकता के बाद सांकेतिक अधिकारी का पदभार ग्रहण कराया गया। इसके बाद मेधावी बेटियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। कलक्ट्रेट में डीएम बनीं अंशी के साथ डीएम राकेश कुमार मिश्र, एडीएम गजेंद्र कुमार भी रहे। एसपी बनीं चांदनी के साथ तिरंगा फहराते वक्त एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी विनोद कुमार भी रहे। इसी तरह विकास भवन में सीडीओ बनीं आनंदेश्वरी देवी ने तिरंगा फहराया, इनके साथ सीडीओ आरएन सिंह भी रहे। सदर एसडीएम बनीं कृति दोहरे ने सदर कार्यालय में तिरंगा फहराया। एसडीएम गौरव शुक्ला स्टाफ के साथ रहे।
इसके बाद पुलिस लाइन में मुख्य रूप से गणतंत्र दिवस परेड व समारोह का आयोजन किया गया। सांसद सुब्रत पाठक ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड, क्यूआरटी, रेडियो शाखा एवं फायर सर्विस के जवानों ने परेड कर तिरंगे झंडे के साथ सांसद को सलामी दी। सांसद, डीएम व एसपी ने परेड में शामिल लोगों के साथ देशभक्तों की यादें साझा कीं। सभी को देश के प्रति समर्पण भाव रखने, आपसी एकता व सौहार्द कायम रखने में सहयोग देने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लाइन में जिला मुख्यालय समेत छिबरामऊ तहसील के स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश प्रेम का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियां उनकी मेहनत को दर्शा रही थीं। मनोहारी कार्यक्रमों ने लोगों को पुलिस लाइन में अभिभूत कर दिया। छात्रा अंशी के गीत ऐ मेरे वतन के लोगों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें