फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज, पत्नी की मदद से बांधे थे हाथ-पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बालिका को घर में बुलाकर युवक ने पत्नी की मदद से बंधक बना लिया। हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि आठ दिसंबर को 12 वर्षीय बेटी खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान हनुमान बाथम बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। यहां पत्नी सुमन की मदद से बेटी के हाथ पैर-बांध दिए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। घर पहुंच कर बेटी ने जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें