फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा का जलस्तर घटा, ग्रामीण लौटने लगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा का जलस्तर मंगलवार को भी कम हुआ है। इस कारण कासिमपुर के लोग गांव लौटने लगे हैं। हालांकि, प्रशासन ने गांव में रहने की इजाजत नहीं दी है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र में कटान जारी है। गंगा का जलस्तर 60 सेंटीमीटर कम होकर 124.720 मीटर दर्ज किया गया। गंगा व काली नदी के किनारे स्थित खेत जलधारा के साथ नदियों में समा रहे हैं। इससे कटरी के गांवों की दिक्कते बढ़ गई हैं। गंगा खतरे के निशान से 1.250 मीटर नीचे बह रही हैं। हालांकि अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त है। सदर तहसीलदार अभिनव वर्मा का कहना है कि बचाव एवं राहत कार्य में लगी टीमें बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी हैं। ग्रामीणों को कटान वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। बाढ़ प्रभावितों काे जरूरी खाद्य सामग्री व इलाज की व्यवस्था कर हर संभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें