फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही गंगा का बढ़ेगा जलस्तर, चेतावनी जारी

विज्ञापन
गंगा तट पर दिशा निर्देश देते डीएम राकेश कुमार मिश्र व मौजूद एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र कु? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तराखंड के चमोली ग्लेशियर फटने से गंगा में बाढ़ जैसे हालात होने की संभावना है। अधिकारियों ने गंगा घाट और तटवर्ती गांवों का दौरा किया। 20 गांवों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। गंगा में नाव ले जने और मछली पकड़ने वाले मछुआरों पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, गंगा में आए सैलाब का असर जिले में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन

रविवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला ने लेखपालों के साथ महादेवी गंगा घाट का निरीक्षण किया। गंगा घाट पर रहने वाले संतों, नाविकों, कासिमपुर और बक्सीपुरवा के ग्रामीणों को उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से हुई घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने सतर्क रहने की हिदायत दी। सोमवार शाम करीब चार बजे से जिले में गंगा के पानी में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी। जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए नावों के संचालन और मछली पकड़ने पर रोक लगा दी। सभी स्नान घाटों को भी खाली करवा पुलिस और लेखपालों को तैनात कर दिया गया। गंगा किनारे बसे 20 गांवों अलर्ट घोषित करते हुए मुनादी कराकर चौकस रहने की हिदायत दी गई है, जबकि कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को भी कहा गया है। बाढ़ राहत चौकियों को सतर्क रहने का अल्टीमेटम किया गया है। बाढ़ नियंत्रण आयोग और सिंचाई विभाग के अफसरों को गंगा के जलस्तर की निगरानी सौंप दी गई है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बाढ़ आने की संभावना है। ग्रामीणों को अलर्ट कर गंगा के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। हालातों से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें