फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा: पत्नी मालिनी संग मेहंदी घाट पर आए अपर मुख्य सचिव, गंगा स्नान और पूजन-अर्चन किया

Mon, 21 Jun 2021 01:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी अपनी पत्नी लोक गायिका मालिनी अवस्थी के साथ रविवार की शाम अचानक कन्नौज शहर के मेहंदीघाट पहुंचे।
विज्ञापन
पत्नी मालिनी संग मेहंदी घाट पर आए अपर मुख्य सचिव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी अपनी पत्नी लोक गायिका मालिनी अवस्थी के साथ रविवार की शाम अचानक कन्नौज शहर के मेहंदीघाट पहुंचे। दोपहर में आननफानन में घाट से करीब दो किमी दूर कछार के एकांत में टेंट बनाया गया था। घाट से नाव में बैठकर दंपती वहां पहुंचे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अवनीश अपने पिता के निधन के बाद गंगा स्नान व पूजन करने आए थे। करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद वह लखनऊ लौट गए। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की टीम-9 के प्रमुख सदस्य भी हैं। सुबह लगभग 11 बजे जिला प्रशासन को सूचना मिली कि अपर मुख्य सचिव दोपहर तीन बजे के करीब कन्नौज के गंगाघाट पर पहुंचेंगे।

आननफानन टेंट और नाव की व्यवस्था की गई। कई थानों की फोर्स, प्रशासन व पुलिस अफसरों ने डेरा डाल दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे अपर मुख्य सचिव व उनकी पत्नी मेहंदी घाट पहुंचे। इसके बाद एक नाव पर दंपती व एक इंस्पेक्टर लगे टेंट की ओर रवाना हुए। दूसरे नाव पर डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रशांत वर्मा और तीसरे नाव पर एएसपी डॉ. अरविंद, सीओ शिव प्रताप सिंह आदि रवाना हुए।
विज्ञापन


दंपती ने गंगा स्नान व पूजन किया। इस दौरान करीब पौन घंटे लगे। इस बीच अपर मुख्य सचिव बीच-बीच में ऑनलाइन मीटिंग भी करते दिखे। माना जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव के पिता आदित्य कुमार अवस्थी का नौ मई को निधन हो गया था। पौराणिक मान्यता के चलते पूजन के मकसद से ही दंपती यहां आए थे।

हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी मीडिया से बात नहीं की। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य सचिव को गंगा स्नान करना था। इसके लिए उन्होंने कन्नौज को चुना और यहां आए थे। बता दें कि अपर मुख्य सचिव की पत्नी मालिनी अवस्थी की ननिहाल शहर के ग्वाल मैदान मोहल्ले में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें