फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट की शर्तो के विपरीत फुटकर सवारियां ढो रही थी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। फर्रुखाबाद से सवारियां भरकर गुरसहायगंज होते हुए जयपुर जा रही विमल ट्रैवल्स की बस परमिट की शर्तों के विपरीत फुटकर सवारियां ढो रही थी। इसका खुलासा पुलिस को भेजे गए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को छिबरामऊ पुलिस को भेजे गए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कन्नौज संजय झा ने बताया कि 10 जनवरी की रात को बस के चालक द्वारा घना कोहरा
होने के बाद भी लापरवाही से तीव्र गति से वाहन चलाने के कारण जीटी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 सवारियां घायल हो गई और दस सवारियों को आंशिक चोटें आई। नौ सवारियों की बस में आग लगने के कारण मौत हो गई। घटना में ट्रक चालक की भी मौत हो गई। बस मालिक द्वारा ऐसे चालक को वाहन चलाने के लिए अधिकृत किया गया, जिसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया। मालिक द्वारा परमिट शर्तों के विपरीत फुटकर सवारियां ढोने की अनुमति प्रदान की गई। बस में सवार ग्राम पट्टी कतरौली निवासी राहुल पुत्र जय सिंह द्वारा बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक प्रकरण की दो एफआईआर नहीं हो सकती है। पुलिस जांच में छूटे हुए तथ्यों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें