फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई की निशुल्क कोचिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए यूपीएसएसी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसके लिए स्नातक उत्तीर्ण छात्र अपना आवेदन भरकर निशुल्क कोचिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई की कक्षाएं शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज में संचालित हो रही है। इसके साथ ही तिर्वा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और छिबरामऊ के प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कॉलेज शिक्षण केंद्रों पर संचालन हो रहा है। प्रवेश के लिए पात्रता सिविल सेवा एवं पीसीएस की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र अर्ह होंगे।
जेईई, नीट के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्यनरत अथवा विज्ञान वर्ग के छात्र अर्ह होंगें। छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग का लाभ लें सकते हैं। इसके लिए विभाग के विकास भवन कार्यालय के कक्ष संख्या नौ से आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 जून तक जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें