फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी को बहलाकर ले गया, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किशोरी को बहला फुसलाकर युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपित के साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 14 मई को थाना सौरिख के गांव उदारा निवासी प्रमोद सिंह व अवनीश के खिलाफ 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी बेहटा किशन वीर सिंह ने 20 मई को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट के पास से किशोरी को बरामद कर लिया था।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अपहरण और दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित प्रमोद को ईशन नदी खिरिया घाट पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि दूसरे आरोपित अवनीश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें