फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना की जमीन पर फर्जीवाड़ा उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रस्तावित जमीन की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रशासन ने 7.54 हेक्टेयर भूमि को सुरक्षित श्रेणी की बताते हुए उसमें दर्ज काश्तकारों के नाम निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


तहसील के ग्राम डडौनी में लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत 22.78 हेक्टेयर निजी कृषि भूमि का बैनामा प्रस्तावित था। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रस्तावित भूमि के अभिलेखों का परीक्षण राजस्व तथा चकबंदी की संयुक्त टीम द्वारा किया, जिसमें पुराने बंदोबस्त अभिलेख और 1359 फसली खसरे से मिलान किया गया। जांच में पाया गया कि कुल भूमि में से 7.54 हेक्टेयर भूमि पशुचर और जंगल ढाक जैसी सुरक्षित श्रेणी में दर्ज है। इसके बावजूद इसमें काश्तकारों के नाम दर्ज कर दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त भूमि में दर्ज कथाकथित काश्तकारों के नाम निरस्त कर भूमि को पूर्वत सुरक्षित श्रेणी में दर्ज कर दिया गया है। अभिलेखों से छेड़छाड़ तथा फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अभी जांच जारी है, अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। यदि किसी भी प्रकार की फर्जी प्रविष्टि पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें