फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएम जनता सेवा के लिए चार नई बसें अनुबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री जनता सेवा के लिए चार अनुबंधित बसें शीघ्र ही मिलने वाली हैं, जिनके द्वारा डिपो को प्रतिमाह 1500 रुपये किराया भी दिया जाएगा। साथ ही बसों के रखरखाव, संचालन व लोड फैक्टर की पूर्ण जिम्मेदारी वाहन स्वामी की रहेगी। इससे स्थानीय डिपो की माथापच्ची कम हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जिला मुख्यालय तक सुगम यात्रा का लाभ देने के लिए संचालित की गई मुख्यमंत्री जनता बस सेवा में लोड फैक्टर की समस्या आ रही है। नए साल पर ग्रामीणों को जनता सेवा का तोहफा देते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले के ग्रामीण अंचलों में बस संचालन के लिए तीन रूट बनाए गए थे। जनवरी से मुख्यालय से तीन रूटों पर एक-एक बस का संचालन शुरू किया गया। पांच माह बीतने के बाद भी बस पर सवारियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। सवारियों का टोटा होने से बसों का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इस वजह से बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई।
एआरएम अभिषेक बाजपेई ने बताया कि फिलहाल तीनों रूटों पर एक-एक बस का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का किराया रोडवेज के सामान्य किराए से 20 फीसदी कम रखा गया है। इससे ग्रामीणों को किराए में बचत हो रही है। हालांकि अभी अपेक्षाकृत कम सवारियां मिल रही हैं। धीरे-धीरे लोड फैक्टर सही हो रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निजी अनुबंधित चार बसें जनता बस सेवा के लिए मिलने वाली हैं। बसों के रखरखाव, संचालन व लोड फैक्टर की पूर्ण जिम्मेदारी वाहन स्वामी की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें