फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। साइबर ठगों ने युवक को झांसा देकर उसके खाते से 99 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र प्रेषित किया। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। तब कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद पुलिस ने शनिवार को साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला मौसमपुर मौरारा निवासी संजू उर्फ संजीव कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर एटीएम कार्ड डिलीवरी के नाम से एपीके फाइल आई, जिस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हाे गया। उसने जब मोबाइल का स्विच ऑन किया तब तक उसके खाते से 75 हजार रुपये गायब हो गए थे। इसके बाद 24 हजार रुपये और निकाले जाने का मैसेज आया। साइबर ठगी होने की आशंका पर पीड़ित ने 12 फरवरी को साइबर थाने में लिखित सूचना दी।
आरोप है कि उसके साथ ठगी घटना के 90 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मजबूर होकर कोर्ट की शरण ली। तब आदेश पर 16 मई को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि विवेचना कोतवाली के सक्षम पुलिस अधिकारी द्वारा की जाएगी, यदि किसी तरह की आवश्यकता पड़ती है तो प्रकरण के खुलासा में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें