फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो साै साल पुराने मकबरे की जर्जर दीवार गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के दौरान सोमवार दोपहर मोहल्ला अजयपाल स्थित पुराने जर्जर मकबरे की दीवार भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आकर चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, मलबे में दबकर पांच बाइक व शटरिंग का सामान नष्ट हो गया। हादसे में 25 से 30 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मोहम्मद आलम ने बताया कि दो साै साल पुराना मकबरा जैदी वकील के नियंत्रण में है, जो काफी ऊंचाई पर है। दो माह पहले जेसीबी से समतलीकरण कराया गया और मोहल्ला वालों के मना करने के बाद भी जबरन ढलान दीवार की ओर कर दी। इससे दीवार में पानी भरता रहा और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि दीवार के मलबे में चार-पांच बाइक व शटरिंग का सामान दब कर नष्ट हो गया है। कई बार दीवार हटवाने के लिए कहा गया पर वह टाल मटोल करते रहे।
पूर्व सभासद नफीस हाशमी ने कहा कि मकबरे की छह फीट चौड़ी दीवार काफी पुरानी व जर्जर हो चुकी थी। इसका समतलीकरण कराकर दीवार की तरफ ढाल बना दिया गया, बरसात का पानी भरने से दीवार गिर गई। इससे 30 लाख का नुकसान हुआ है। केबल टूटने से लाइट गुल हो गई है। मौके पर पुलिस व बिजली विभाग के लोग आए, लेकिन जो इसे अपनी मिल्कियत समझते हैं उनके घर परिवार का कोई युवक अभी तक यहां नहीं आया है। यदि घर के लोग बाहर होते बड़ी जनहानि हो जाती।
विज्ञापन

पुरातत्व के संरक्षण में दे देना चाहिए
पूर्व सभासद नफीस हाशमी का कहना है कि मोहल्लावासियों का कहना है कि यह मकबरा काफी पुराना है, जिसे पुरातत्व विभाग के संरक्षण में दे देना चाहिए, लेकिन कब्जेदारों ने इसमें ऊपर कब्रिस्तान बनवाना शुरू कर दिया है।
बरसात से जगह-जगह जलभराव
सोमवार दोपहर तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के कई मोहल्लों में गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। इस कारण कृष्णानगर, तिर्वा क्रासिंग, लालामिश्र, सिपाहीठाकुर समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें