फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार की मौत, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील के जसोदा और जलालपुर पनवारा गांव में बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो को सरकारी अस्पताल में जगह नहीं मिल पाई, इस कारण निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। बुखार से मौतों से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

जसोदा प्रतिनिधि ने बताया कि सिमरापुर गांव में रहने वाले पेशकार (63) की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इन्हें तीन मई से बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। निजी अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
इसी तरह अमानपुरवा में मुलायम सिंह (65) की कानपुर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व सिमरापुर में सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह यादव और अमानपुरवा में 45 वर्षीय राकेश यादव की मौत हो चुकी है। सभी को बुखार था। बुखार के चलते हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जलालपुर पनवारा प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र के फिरोजपुर तारन गांव में मंगलवार शाम दो मौतों से कोहराम मच गया। गांव के ही रामचंद्र बाथम (65) की शाम सात बजे मौत हो गई। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। इन्हें पांच दिन पहले बुखार हुआ था। निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे।
परिवार में चार बेटे मनोज, राजीव, सोनू व रोहन हैं। इसी तरह शाम साढ़े सात बजे मुन्नू कठेरिया (56) की मौत हो गई। आधे घंटे में हुई दो मौतों से गांव में दहशत है। मुन्नू कठेरिया 15 दिन से बीमार थे। जिला अस्पताल में इलाज न मिलने पर वह घर आ गए थे। निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। मुन्नू के परिवार में पत्नी व तीन पुत्रियां हैं। गांव में 12 दिन में नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें