तालग्राम। लॉकडाउन में दूल्हा सिर्फ चार बरातियों के साथ गांव पहुंचा। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सात फेरे लिए और दुल्हन को विदा कराकर ले गया। इस वैवाहिक कार्यक्रम की लोग सराहना कर रहे है।
तालग्राम थाने के रंभकपुर्वा गांव निवासी मानसिंह कनौजिया किसान है। उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी रिश्ते के भांजे इंदरगढ़ सहियापुर निवासी पवन कुमार कनौजिया से तय की थी। लॉकडाउन के कारण फंसे दोनों परिवारों के लोगों ने तय किया कि वह लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करेंगे। बरात में न भीड़ होगी न बैंडबाजा। सोमवार को पवन कुमार अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ वैवाहिक समारोह की सभी रस्मों को पूरा कर दुल्हन को विदा कर ले गया।