फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टिकट की कालाबाजारी में चार दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रेलवे टिकट की कालाबाजारी की जानकारी पर आरपीएफ ने गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। पुलिस ने एक व्यक्ति और रेलवे के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से लखनऊ से मुंबई के तीन टिकट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों की रिजर्वेशन टिकट बुक कर उन्हें कालाबाजारी में बेचने की जानकारी पर आरपीएफ फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने अपने स्टाफ के साथ गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर छापा मारा।
यहां पर एक युवक को उन्होंने पकड़ा, जिसके पास से लखनऊ से मुंबई के बुक किए हुए तीन टिकट बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक की निशानदेही पर रेलवे स्टाफ के भी कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने किसी के अभी तक नाम नहीं बताए। बताया है कि मामले की जांच चल रही है और जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लखनऊ मुंबई की तीन रिजर्वेशन टिकट बरामद होने और रेलवे स्टाफ के इसमें शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें