सौरिख। छिबरामऊ-सौरिख मार्ग स्थित परचून की दुकान की दीवार में नकब लगाकर चोर नगदी व सामान चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मुकेश चौरसिया की छिबरामऊ सौरिख रोड पर परचून की दुकान है।
शनिवार रात पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर दुकान में घुस गए और तीस हजार रुपये व लगभग पचास हजार रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पर मुकेश को चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल और आसपास के लोगों से पूछताछ की।