फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हत्या की रंजिश में बवाल करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दो साल पहले पूर्व प्रधान की हत्या की रंजिश को लेकर 22 मई को दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले और बवाल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम नरुइया के पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की चुनावी रंजिश में 14 दिसंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने प्रधान सरोजनी यादव के परिवार के 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी समय से दोनों पक्षों में तनातनी और रंजिश चल रही है। 22 मई को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ ईंट पत्थर चले। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विजय, प्रांशू शाक्य, हिमांशू यादव, मोंटी यादव, गुलरिया गांव निवासी कौशल शाक्य, सचिन सिंह यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, बवाल, मारपीट और गांव में दहशत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
उप निरीक्षक राम मनोज द्विवेदी ने शुक्रवार को अनुज तिवारी, राहुल यादव उर्फ करिया, राजकरन उर्फ करिया, विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें