फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व प्रधानाचार्य पर जन्मतिथि में हेरफेर का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कस्बे के बाबू सिंह विद्यालय महमूदपुर खास के पूर्व प्रधानाचार्य पर जन्मतिथि में हेरफेर कर पांच साल अतिरिक्त नौकरी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में डीएम से शिकायत कर पूर्व प्रधानाचार्य के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराने और अतिरिक्त सेवाकाल के दौरान लिए गए वेतन की वसूली की मांग की गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर बैजू निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बाबू सिंह विद्यालय महमूदपुर खास में बृजकिशोर सिंह बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत थे। नियुक्ति के समय उपलब्ध स्टाफ स्टेटमेंट और विभागीय अभिलेखों के अनुसार उनकी वास्तविक जन्मतिथि एक जनवरी 1954 दर्ज थी। नियमों के मुताबिक उन्हें वर्ष 2016 में ही सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था।
आरोप है कि पूर्व प्रधानाचार्य ने जन्मतिथि में हेरफेर कर वर्ष 2016 की बजाय 2021 में सेवानिवृत्त हुए। इस तरह उन्होंने पांच साल तक अवैध रूप से पद पर बने रहकर सरकारी धन से वेतन प्राप्त किया। विनोद कुमार ने पूर्व प्रधानाचार्य के सभी शैक्षिक व सेवा अभिलेखों की उच्चस्तरीय विभागीय जांच कराने एवं पांच वर्ष के अतिरिक्त सेवाकाल के दौरान आहरित किए गए समस्त वेतन व भत्तों की वसूली की जाए। साथ ही अभिलेखों में हेरफेर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य बृजकिशोर सिंह का कहना है कि उनके हाईस्कूल के अंकपत्र में जो जन्मतिथि दर्ज है, वही उनकी सेवा पुस्तिका में भी दर्ज है। राजनीतिक विद्वेष के चलते उन पर मनगढंत आरोप लगाए जा रहे हैं। जिला स्तर से पुलिस, शिक्षा एवं अन्य विभागों से जांच कराई जा चुकी है, जिसमें उनके अभिलेख सही पाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें