कन्नौज। जनपद में नगर शिक्षा अधिकारी, बीईओ मुख्यालय के अलावा आठ बीआरसी हैं, जिसमें पहली बार सभी पदों के लिए अधिकारी जिले में भेज दिए गए हैं।
नए बीईओ में विपिन कुमार को उन्नाव से कन्नौज भेजा गया है। पहले ब्लॉक सौरिख में तैनात रहे बीईओ राजेश कुमार का पूर्व में किया गया आगरा का तबादला भी स्थगित कर दिया गया है। अब जिले में ही उनकी तैनाती होगी। अभी जलालाबाद में डॉ. अविनाश दीक्षित, गुगरापुर में संजय शुक्ल, सौरिख में सर्वेश सिंह यादव, तालग्राम व नगर शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार, छिबरामऊ में विमल तिवारी, कन्नौज में महेश शर्मा, उमर्दा में गिरिजेश कटियार व हसेरन और बीईओ मुख्यालय में संजय कुमार जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नए बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह सोमवार से कार्यालय में बैठेंगे। शुक्रवार को चार्ज लेने के बाद वह निकल गए थे।
कन्नौज आने के तबादले निरस्त
तबादला सूची में बीईओ अखिलेश प्रताप सिंह को पहले कन्नौज भेजा गया था, लेकिन अब हाथरस के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है। बीईओ उपेंद्र सिंह को कन्नौज के स्थान पर फिरोजाबाद भेज दिया गया है।
इटावा से बीडीओ कन्नौज भेजे गए
इटावा में तैनात रहे बीडीओ निरंजन पांडेय को कन्नौज भेजा गया है। जनपद में जलालाबाद की बीडीओ सरला देवी और विकास भवन के बीडीओ रहे मनोज मिश्र का रिटायरमेंट भी हो गया है। हसेरन बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज देख रहे डीएचओ मनोज चतुर्वेदी का मथुरा तबादला होने से एक पद और रिक्त हो गया है।