फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नाक में पिछले कुछ दिनों से समस्या से परेशान महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूूछताछ की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरबटापुर निवासी मीरा देवी (45) पत्नी स्व. ईश्वर दयाल दो पुत्रों और चार पुत्रियों के साथ रहती थी। उसे पिछले कुछ दिनों से नाक में समस्या थी। अस्पताल रोड स्थित एक झोलाछाप से इलाज करा रही थी। शनिवार को वह अपने भतीजे लालू के साथ झोलाछाप के यहां गई। लालू के मुताबिक झोलाछाप ने मीरा के हाथ में एक के बाद एक लगातार तीन इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगने के बाद मीरा के मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेसुध हो गई। इसके बाद झोलाछाप ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। परिजन उसे लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें