फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोतवाली रोड पर धंसा फुटपाथ, भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरायमीरा के अशोक नगर कोतवाली रोड पर रविवार देर शाम सड़क किनारे फुटपाथ का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इससे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फुटपाथ के नीचे बने गड्ढे का आकार लगातार बढ़ने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में चिंता है।
विज्ञापन

आशंका है कि फुटपाथ के नीचे से गुजर रही भूमिगत गैस पाइपलाइन भी प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक माह पहले गोल कुआं के पास सड़क किनारे गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई थी। उस घटना के बाद कोतवाली रोड पर फुटपाथ धंसने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, पाइपलाइन को किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हार्डवेयर कारोबारी संजीव पांडेय ने बताया कि उनकी दुकान के सामने ही फुटपाथ धंसा है। पहले हल्की मिट्टी धंसी थी, लेकिन कुछ देर बाद गड्ढा गहरा और चौड़ा हो गया। भीड़भाड़ वाले मार्ग पर इस तरह गड्ढा बढ़ने से कभी भी हादसा हो सकता है। मामले की सूचना नगर पालिका को दी गई। ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने कहा कि जांच करवाकर फुटपाथ की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें