फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़-बारिश ने बढ़ाए प्याज के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में बरसात व बाढ़ के चलते जिले में प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। आठ दिन के भीतर प्याज के दाम दोगुने हो गए हैं। दो दिन से हरी सब्जियों के दामों में भी उछाल आ गया। इससे रसोई का हिसाब गड़बड़ाने लगा है।
विज्ञापन

किसानों को भले ही सब्जियों के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे लेकिन मंडी से निकलते ही सब्जियों के दामों में आग लग जाती है। इन दिनों प्याज के दाम उछाल पर हैं। आठ दिन पहले प्याज 20-25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब यह 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। यह सेब को टक्कर देने लगा है। सब्जियों के दामों में भी खासा उछाल आया है। धनिया 200 और अदरक 120 रुपये किलो की दर से बिक रही है।
बरसात के चलते मंडियों में ताजी सब्जियों की आवक घटने लगी है। इससे इनके दाम भी चढ़ने लगे हैं। सरायमीरा निवासी पीयूष कटियार और चौधरी सराय मोहल्ला निवासी रंजन का कहना है कि करीब 10 दिन पहले तक एक दिन की सब्जी 60-70 रुपये में मिल जाती थी। अब सौ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि प्याज के रेट में अभी और बढ़ोतरी होगी। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के नासिक से प्याज की आवक कम हो गई है।
विज्ञापन

जमाखोरी से बढ़ रहे दाम
आढ़तियों के मुताबिक किसानों का जमाखोर शोषण करते हैं। यह औने पौने दाम में प्याज खरीदकर डंप कर लेते हैं। सीजन खत्म होने के बाद इसी प्याज को महंगा कर बेचा जाता है। आवक का बहाना बनाकर जमाखोर मुनाफा कमाने के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन

आठ दिन में ऐसे चढ़े दाम
सब्जियों के पहले के दाम सब्जियों के ताजा भाव
प्याज 23 से 28 रुपये प्रति किलो 45 से 50 रुपये प्रति किलो
लहसुन 80 रुपये प्रति किलो 200 रुपये प्रति किलो
टमाटर 20 रुपये प्रति किलो 30 रुपये प्रति किलो
धनिया हरी 170 रुपये प्रति किलो 200 रुपये प्रति किलो
अदरक 110 रुपये प्रति किलो 120 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें