फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार सवार पांच लोगों पर युवक के अपहरण का प्रयास, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तीन दिन पहले कार सवार पांच लोगों ने युवक से मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। ब्रेकर पर युवक देखकर साथियों के पीछा करने पर कार सवार लोग युवक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव परसपुर निवासी सूरज 11 फरवरी को तीन बजे बाइक से कन्नौज जा रहा था। असकरनपुर्वा गांव के सामने पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। कार में सवार पांच लोगों ने सूरज से मारपीट कर उसका अपहरण कर कार में डाल लिया। पाल चौराहे के पास ब्रेकर आने पर कार धीमी हुई। सूरज के साथी श्याम दुबे सहित अन्य लोगों ने उसको कार में बंधक देखकर पीछा किया। देवधरापुर के पास कार सवार लोगों ने सूरज को छोड़ दिया। पुलिस ने कार सवार पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व अपहरण करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें