फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों की दोबारा गणना

Mon, 14 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में कन्नौज ब्लाक की ग्राम पंचायतों की हुई गणना में हारजीत का अंतर मामूली होने पर रनर कंडीडेट ने आरओ के पास आपत्ति दर्ज कराते हुए दोबारा गणना कराने को पत्र दिया। जिसके आधार पर दोबारा गणना कराई गई, पर कोई भी परिणाम नहीं बदला।
विज्ञापन


सहिल्लापुर ग्राम पंचायत में तुलसी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा देवी को 21 वोटों से परास्त किया। तुलसी देवी को 211 एवं रेखा देवी को 190 वोट मिले। बाद में रेखा ने आरओ के पास शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बूथों की बनी हुई गड्डियों की दोबारा गणना कराई गई, लेकिन परिणाम नहीं बदला।

इसी तरह भाऊ खुर्द में काउंटिंग टेबल पर लगभग तीन बार गणना की गई। इसमें जीत दर्ज करने वाली प्रत्याशी गीता देवी को 139 व गुड्डी देवी को 138 वोट मिले थे। महज एक वोट से गीता देवी विजयी घोषित की गई। उदैतापुर ग्राम पंचायत में विनर कंडीडेट को लेकर काफी देर तक हाय तौबा मची रही।
विज्ञापन


इसमें सीमा को 917 व रत्नेश कुमारी को 900 वोट मिले थे। बाद में रिकाउंटिंग के बाद भी सीमा को 17 वोटों से विजयी घोषित किया गया। इसी तरह डहलेपुर बांगर में भोलानाथ को 247 एवं जय सिंह को 246 वोट मिले। रिकाउंटिंग के बाद भोलानाथ को एक वोट से विजयी घोषित किया गया।

इसी तरह ग्राम पंचायत शहदहां में शिवनरेश को 273 व पूरनलाल को 272 वोट मिले। रिकाउंटिंग के बाद शिवनरेश को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। इस दौरान आरओ राजेश कुमार, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ करन सिंह, बीडीओ साधना दीक्षित ने स्वयं ही एक-एक वोट गिनकर प्रत्याशियों को संतुष्ट किया।

उधर, अफसरों के दावे और कायदे कानून मंडी समिति में दोपहर बाद धरे रह गए। दबंग नेताओं ने नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए बगैर पास ही मतगणना कक्ष के अंदर प्रवेश किया। सुरक्षा के लिए तैनात खुफिया तंत्र के दरोगा से लेकर पुलिस के सिपाही व अन्य स्टाफ चुपचाप तमाशा देखता रहा।

असरदार नेता मोबाइल भी अंदर ले गए और खुलेआम बात करते रहे, पर उन्हें रोकने टोकने की हिम्मत सुरक्षा कर्मी नहीं जुटा पाए। आम आदमी को नियमों की धौंस दिखाने वाले मतगणना कार्य में लगे अफसरों ने भी इस ओर देखकर अनदेखी की। कई घंटे मतगणना स्थल में रुकने के बाद नेता अपनी मर्जी से बाहर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें