फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप से आतिशबाजी बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने कुसमरा रोड पर एक पिकअप लोडर से 11 कार्टन आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लोडर सीज कर दिया।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना मिली कि मैनपुरी की ओर से कुसमरा होते हुए एक पिकअप में आतिशबाजी में लाई जा रही हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप लोडर को रोककर तलाशी ली तो उसमें 11 कार्टन आतिशबाजी मिली। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों में मुर्गा छाप, लैला-मजनू, पॉपअप, फुलझड़ियां, 12 शॉट, 15 शॉट, अनार और चकरी समेत विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी रवि कुमार और उदैतपुर निवासी हिमांशु, तथा भावलपुर निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई। तीनों लोग आतिशबाजी के परिवहन और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस व प्रपत्र नहीं दिखा सके। थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिकअप लोडर को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें