फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे तीन वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ढबाह गांव में एक झोपड़ी में तीन अप्रैल को आग लग गई थी। इससे महिला व तीन बच्चे झुलस गए थे। इनमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती मासूम की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। एक की हालत अभी गंभीर है।
विज्ञापन

ढबाह गांव निवासी अंकित कुमार के घर में तीन अप्रैल को आग लग गई थी। इसमें अनीता देवी, रोशनी, आंनद व तीन माह का रिषभ गंभीर रुप से झुलस गए थे। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
आनंद को डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया था। वहां शुक्रवार देर रात आनंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इटावा में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं अनीता, रिषभ व रोशनी का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन के निर्देशों पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें