फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से शोरूम संचालक के घर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड पर शोरूम संचालक के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में आठ लाख का नुकसान होने की बात शोरूम संचालक बता रहे हैं।
विज्ञापन

विशुनगढ़ रोड पर टीवीएस शोरूम संचालक प्रवीण दुबे का आवास है। दोपहर को वे परिवार के साथ बाहर के हिस्से में धूप में बैठे थे। अचानक उनके कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब उन्होंने कमरे से उठता हुआ धुआं देखा तो दौड़कर पहुंचे, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। घर की आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
पर्यावरण प्रहरी पीयूष गुप्ता दुकान से आग बुझाने वाले सिलिंडर ले आए। मोहल्ले के लोगों ने पानी व सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची, आग बुझ चुकी थी। प्रवीण दुबे ने बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग से बेड, टीवी, पंखे, सोफा, तीन अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, डायनिंग टेबल सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें