फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार घर जले

विज्ञापन
भगवंतपुर गांव के मुन्नू के मकान में लगी आग - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
घर पीछे बने भूसे के कूप में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों से किसान के छप्पर ने आग पकड़ लिया। इससे आग की चपेट में चार घरों की गृहस्थी राख हो गई। एक किसान की बेटी की 12 दिन बाद शादी है। आग लगने से परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी किसान मुन्नू यादव की बेटी नीलम 22 नवंबर को बरात आ रही है। इससे रविवार शाम करीब सात बजे घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। तभी घर के पीछे घास-फूस के बने भूसे के कूप में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग की लपटों से मुन्नू यादव के छप्पर से पूरे घर में आग फैल गई। इससे बेटी की शादी के लिए खरीद कर आए परचून का सामान से लेकर कपड़े और अनाज जल गया। आग इतनी तेज थी कि पड़ोसी मुन्नू कनौजिया, लालू यादव और छुन्नू के मकान को भी जद में ले लिया।
विज्ञापन

इससे चारों किसानों की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत पर आग पर काबू पाया। अग्निकाड़ से पीड़ित मुन्नू यादव नेे बताया कि बेटी की शादी के लिए हाड़तोड़ मेहनत कर सामान जुटाया था। इससे अब संकट खड़ा हो गया। इससे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें