फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र व्यापारी के घर में सोमवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर को आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 25 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

मोहल्ला छिपट्टी निवासी कुनाल जैन सुबह परिवार के साथ आंवला के रामनगर में स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। घर पर पिता किशोर जैन थे। घर की दूसरी मंजिल पर पीवीसी फर्नीचर का काम चल रहा था। अचानक से शॉर्ट सर्किट से आग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की, लेकिन आग पर काबू पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम ने आग पर काबू पाया। घर में आग लगने की जानकारी पर व्यापारी कुनाल जैन वापस घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से तीन टीवी, एक फ्रिज, एक एसी, घर का सारा फर्नीचर जल गया। शहर कोतवाल वीके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें