फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शादी के बाद कानपुर और दिल्ली में फ्लैट की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के साथ मिल कर पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके आकर पीड़िता ने पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन रोड सरायमीरा निवासी रामसनेही पांडेय ने 21 फरवरी 2019 को धूमधाम से बेटी वर्षा की शादी न्यू एमआईजी -82, बर्रा दो, कानपुर निवासी पुरनेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और परिवार के लोग रामसनेही पांडेय से कानपुर और दिल्ली में एक-एक फ्लैट खरीद कर देने की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर 21 जनवरी को वर्षा से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सोमवार को सदर कोतवाली में पति पुरनेंद्र, ससुर कृष्ण कुमार उर्फ केके, सास सुमन देवी, देवेंद्र, योगेंद्र उर्फ निहाल, ननद गरिमा त्रिवेदी और महिमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें